सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न करायी गयी। जनपद में बनाये गये 56 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 30.75 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल रहे, जबकि 69.25 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आज जनपद के 56 परीक्षा केन्द्रों पर समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा संपन्न करायी गयी थी। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मनीष बंसल व एसएसपी आशीष तिवारी ने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जनपद में आज सभी 56 परीक्षा केन्द्रों पर 25034 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 7699 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 17335 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जनपद मंे बनाये गये परीक्षा केन्द्रों राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज लिंक रोड, सियाराम इण्टर कॉलेज दिनारपुर गागलहेडी, बीडी बाजोरिया इण्टर कॉलेज बेहट रोड, जेवी जैन इण्टर कॉलेज मातागढ कलसिया रोड, एचएवी इण्टर कॉलेज मातागढ ओल्ड कलसिया रोड, इस्लामिया इण्टर कॉलेज ब्लॉक ए ईदगाह रोड, गुरूनानक इण्टर कॉलेज अंबाला रोड, एसएएम इण्टर कॉलेज देहरादून रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज नेहरू मार्किट, बीएचएस इण्टर कॉलेज मिशन कम्पाउण्ड, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज मटियामहल, जेबीएस हिन्दू कन्या इण्टर कॉलेज रायवाला, गुरूनानक गर्ल्स इण्टर कॉलेज गांधी पार्क, इण्डस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कॉलेज आतिशबाजान कम्बोह का पुल, गौरी शंकर इन्द्रपाल सिंह इण्टर कॉलेज दिल्ली रोड, श्री दिगम्बर जैन कन्या इण्टर कॉलेज छत्ता बासमल, मुन्नालाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज चिलकाना रोड, रैम्बो स्कूल चुनहेटी दिल्ली रोड, जेवी जैन कॉलेज प्रद्युमन नगर, महाराज सिंह कॉलेज चकरोता रोड, आशा मोडर्न स्कूल चन्द्र नगर सिविल लाइन, आशा मोडर्न इण्टरनेशनल स्कूल जनता रोड, डीएवी पब्लिक स्कूल ररूलपुर बेहट रोड, अल्पाइन पब्लिक स्कूल चिलकाना रोड, पाइनवुड स्कूल चुनहेटी दिल्ली रोड, सैंट मेरी स्कूल चिलकाना रोड, सरस्वती विहार सीनियर सैकेण्डरी स्कूल कांकरकुई, देहली पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, लोर्ड महावीरा एकेडमी चिलकाना रोड, केएलजी पब्लिक स्कूल अंबाला रोड, ज्ञान कैलाश इण्टरनेशनल स्कूल अंबाला रोड, खालसा पब्लिक स्कूल सडक दूधली, सावित्री बाई फुले राजकीय महिला पॉलिटेक्निक देहरादून रोड, कुशवाह आर्मी पब्लिक स्कूल मनानी दिल्ली रोड, ब्राउनवुड पब्लिक स्कूल चिलकाना रोड, गुरू तेग बहादुर पब्लिक स्कूल नियर मैदा मिल पटेल नगर, दया चन्द जैन इण्टर कॉलेज सरसावा अंबाला रोड, गौचर .षि इण्टर कॉलेज रामपुर मनिहारान, गौचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान, रमाबाई राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज कोटा, जगदीश प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज कोटा, किसान विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज बेहट रोड, एएचपी इण्टर कॉलेज रूडकी छुटमलपुर रोड, हरि इण्टरनेशनल एकेडमी देहरादून रोड, शैमफोर्ड यूच्रीस्टिक स्कूल बेहट रोड, स्प्रिंग बैल्स स्कूल नियर यूनिटेक मशीन दिल्ली सहारनपुर हाईवे, एमपीएस पब्लिक स्कूल नकुड रोड सरसावा, संत एजीएम कोन्वेंट स्कूल दिल्ली रोड, मदरलैण्ड पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड, बिल क्लिंटन स्कूल रामपुर मनिहारान, श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल देहरादून रोड, मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल सरसावा, स्किल्ड ग्लोबीजेन्स स्कूल सांई धाम बेहट रोड एवं सैंट थोमस गंगोत्री विहार बेहट रोड सहारनपुर में आने जाने के लिए प्रशासन द्वारा वाहनों की समुचित व्यवस्था की गयी थी। परीक्षा के दौरान लोकसेवा आयोग द्वारा नामित समन्वयी प्रेक्षक संजय कुमार, सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने भी लगातार परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा परीक्षा को नकलविहिन व शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए निगरानी की।
