मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा.वी.के. सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से विभिन्न विभागो की योजनाध्परियोजनाओ की प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में कृषि, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पर ड्राप मोर क्रॉप योजना, फार्मर रजिस्ट्री, किसान सम्मान निधि, भवन निर्माण, फैमिली आईडी, शौचालय निर्माण, पंचायत भवन डिजीटलीकरण, आपरेशन कायाकल्प, शादी अनुदान, नई सडको का निर्माण, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा करते हुये जनपद की रैंकिंग में और सुधार लाये जाने हेतु अधिकारियो को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने समस्त बीडीओ को गौशालाओ का निरीक्षण कर उसकी सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने बीडीओ को निर्देशित किया कि वह अपने ब्लॉक में ही निवास करें जो बीडीओ ब्लॉक में निवास नहीं कर रहे है वो तीन दिनो में भवन लेकर निवास करें। उन्होने समस्त बीडीओ को कार्यालय में पहुंचने पर तथा कार्यालय छोडने पर अपना फोटो सीडीओ को प्रेषित करने के निर्देश दिये। समस्त जिला स्तरीय अधिकाधियो को अपनी-अपनी योजनाओध्परियोजनाओ का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, उपायुक्त उद्योग दीपेन्द्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल सक्सैना, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, बीएसए आशा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, समस्त बीडीओ उपस्थित रहे।
