मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। आज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय,संस्थान में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में ’’जरा याद करो कुर्बानी’’ विषय पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से पधारे एक दर्जन से अधिक विख्यात कवियो एवं साहित्यकारो ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार रचनाऐं सुनाकर सभी की आँखो को नम कर दिया। इसके साथ संस्थान की ओर से सभी कवियो के साथ ही शहीदो के परिजनो को पटका, पगडी, एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान के रविन्द्र नाथ टैगोर सभागार में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित ’’जरा याद करो कुर्बानी’’ विराट कवि सम्मेलन का शुभारम्भ संस्थापक अध्यश श्री सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष उदयगिरि, कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, आदि ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय, डॉ. राजेश सिंह, डॉ राजवर्धन, डॉ योगेश्वर शर्मा, डॉ नीतू पंवार, नसीम अहमद, डॉ संजीव भट्, एमए चौधरी, एचआर हेड कुलदीप, मार्केटिंग हेड तरूण कम्बोज, सीएफओ विकास भाटिया, निदेशक वित्त युवराज सिंह, दशमीत बग्गा, डॉ तेजपाल सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ऐना ऐरिक ब्राउन, डॉ. अश्विन सक्सेना, डॉ. एस.एन. साहू, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. रामकुमार, डॉ. मोहित शर्मा डॉ. अनिल जायसवाल, मारूफ चौधरी, अरूण गोस्वामी, डॉ.अंजलि भारद्वाज, डॉ. विकास पाण्डेय, डॉ. सुमन, डॉ.राम गुप्ता, डॉ.स्नेहलता डॉ. आरती गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।
