मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। बुधवार की सुबह हुई बारिश ने नगर निगम की सफाई की पोल खोल दी। बच्चा पार्क और इन्द्रिरा चौक पर नाले चौक होने के कारण नालों को पानी सड़क पर आ गया है। गंदे पानी में कांविडयों को शिव मंदिरों की ओर जाता हुए देखकर लोगों का गुस्सा फुट गया। लगातार हुई बारिश से बुढाना गेट, ईव्ज चौराहा, खैरनगर, बच्चा पार्क, तिलक रोड, माधवपुरम, नई बस्ती, शिवपुरम, मोहकमपुर, मानसरोवर , साकेत, सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव से होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वार्ड 47 के पार्षद कुलदीप वाल्मीकि और संदीप रेवडी ने नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भी जानकारी दे दी। तत्काल ही सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कमिश्नर और जिलाधिकारी डॉ. वी.के.सिंह से शिकायत की। इसके साथ जिलाधिकारी डॉ. वी.के.सिंह , सिटी मजिस्टेªट नवीन कुमार श्रीवास्तव , एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने नगर निगम की टीम के साथ निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. वी.के.सिंह , सिटी मजिस्टेªट नवीन कुमार श्रीवास्तव , एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने 2-2 फुट पानी में घुसकर मौके पर जायजा लिया। नगर निगम से सुपर सकर मशीन मंगवाकर इन्द्रिरा चौक, बच्चा पार्क पर नालों की सफाई कराई । काफी गंदगी के बाद जल निकासी शुरू हुईं। कमिश्नर ह्षिकेश भास्कर यशोद ने नगर निगम में बने आईटीएमएस और कंट्रोल भी का निरीक्षण किया। लेकिन नगर निगम में जलभराव होने के कारण कमिश्नर को जूते उतारकर जाना पड़ा। दूसरे दिन भी बच्चापार्क से थापर नगर की ओर नगर निगम के सफाई कर्मचारी सफाई करते दिखे।
