मेरठ। श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर सुशांत सिटी सेक्टर-5 में भगवान शिव शंकर के मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने परिवार पत्नी संगीता अग्रवाल, पुत्र चिराग शारदा एवं पुत्रवधू सुहानी शारदा के साथ पूर्ण श्रद्धा एवं विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर विनीत शारदा ने भगवान शिव से सभी भक्तों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि श्रावण मास, विशेषकर शिवरात्रि का दिन, आत्मिक शुद्धि, आस्था और ईश्वर से जुड़ने का सर्वोत्तम अवसर होता है। मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया एवं सभी ने भगवान शिव का जयकारा लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
