सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्हांेने आबकारी विभाग का राजस्व संग्रह कम होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की।जिलाधिकारी मनीष बंसल आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आबकारी, उद्योग, मण्डी, डूडा, एसडीए, गन्ना, खनन विभाग की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कारणों को पूछते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने तथा रैंकिंग को उच्चतम लाने के निर्देश दिए। मण्डी द्वारा किए जा रहे कार्यों की टीम गठित कर जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि रैंकिंग में लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। मनीष बंसल ने उद्योगों के तहत जीबीसी के अन्तर्गत उत्पादन के लिए रूके उद्योगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत कार्यों को लक्ष्य के अनुरूप यथाशीघ्र किए जाने तथा उनकी मॉनीटरिंग घर-घर जाकर करवाए जाने के लिए भी निर्देशित किया। जिला गन्ना अधिकारी को .षक बंधुओं के लम्बित भुगतान यथाशीघ्र करवाने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में पीडीडीआरडीए प्रणय .ष्ण एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
