सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। प्र.ति के प्रति संवेदनशीलता और समाज के प्रति सेवा भाव यही रोटरी क्लब सहारनपुर हार्माेनी की असली पहचान है। इसी उद्देश्य को लेकर क्लब ने आज दो महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिनमें पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना शामिल रहा। रोटरी क्लब सहारनपुर हार्मोनी के पदाधिकारियों द्वारा भगवती कॉलोनी, रसूलपुर और बेहट रोड क्षेत्र में नीम, बेल, गुलमोहर और अमलताश जैसे छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब अध्यक्ष रो. सुनील छाबड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि प्र.ति हमें ऑक्सीजन, जल, फल-फूल, छाया देती है। इस अभियान में पूर्व असिस्टेंट गवर्नर रो.राकेश सपरा, चार्टर अध्यक्ष रो.संदीप गर्ग, सचिव रो.जितेश नागपाल, कोषाध्यक्ष रो.संजय श्रीवास्तव, संयोजक रो.नवीन सिंघल, संगीता सिंघल और अनुज सिंघल प्रमुख रहे। इसके अलावा कामधेनु इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री शिव कांवड़ सेवा शिविर में क्लब द्वारा थकान, चोट एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे कांवड़ यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सामग्री जैसे दर्द निवारक दवाएं, सर्जिकल टेप,गरम पट्टियाँ आदि वितरित की गईं। इस सेवा कार्यक्रम का संयोजन क्लब अध्यक्ष रो.सुनील छाबड़ा व प्रथम महिला रो.राधिका छाबड़ा के नेतृत्व में हुआ। साथ ही रो.राकेश सपरा एवं उनकी धर्मपत्नी नीना सपरा ने सक्रिय योगदान दिया। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष रो.संदीप गर्ग, सदस्य आशु, सचिव रो.जितेश नागपाल व उनकी धर्मपत्नी प्रिया, कोषाध्यक्ष रो.संजय श्रीवास्तव, मंजुल, रो.विभोर ऐरन, शील ऐरन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
