मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। गढ़ रोड स्थित अम्रपाली सिनेमा के सामने सामाजिक सेवा समिति द्वारा आयोजित 18 वें कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ विधिवत रूप से किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी. अग्रवाल (दयानंद नर्सिंग होम) एवं अजय अग्रवाल (पुत्र स्वर्गीय सेठ दयानंद गुप्ता) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह सेवा शिविर आगामी 2 दिनों तक चलाया जाएगा, जिसमें शिव भक्तों के लिए भोजन, चिकित्सा एवं विश्राम की विशेष व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. ओ.पी. अग्रवाल ने कहा कि “शिव भक्तों की सेवा करना प्रभु शिव की सेवा के समान है।” उन्होंने सेवा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे आयोजनों से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है। संजीवश्वर त्यागी ने कहा कि इस सेवा शिविर का उद्देश्य शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा पर निकले भोले भक्तों को विश्राम, पोषण एवं प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा प्रदान करना है। सामाजिक सेवा समिति हर वर्ष की तरह इस बार भी पूर्ण श्रद्धा और सेवा भाव से इस परंपरा का निर्वहन कर रही है। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने शिविर के शुभारंभ पर सामाजिक सेवा समिति के संरक्षक संजीवश्वर त्यागी, अध्यक्ष लोमश त्यागी, सचिव चंद्रशेखर त्यागी, उपसचिव आशीष सिसौदिया, कोषाध्यक्ष विवेक त्यागी, अशोक मित्तल, भाजपा नेता जयवीर सिंह, नीरज त्यागी, प्रवीन अरोड़ा, डॉ. रत्नेश, सोमकेतु, चिकेतन , हर्षित, मितेन्द्र गुप्ता, शैलेन्द्र चौहान ठाकुर सुनील तोमर, मनोज वर्मा एवं अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।
