मेरठ हीरा टाइम्स संवाददाता। सावन माह में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और इस पवित्र यात्रा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत अहम है। चाहे सुरक्षा व्यवस्था हो, ट्रैफिक नियंत्रण या श्रद्धालुओं को राहत पहुंचाना हर मोर्चे पर पुलिस पूरी मुस्तैदी और सेवाभाव से अपना कर्तव्य निभा रही है। लालकुर्ती थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर तैनात पुलिसकर्मी दिन-रात बिना विश्राम किए कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। जगह-जगह पर पुलिस पिकेट, चेकिंग पॉइंट और मोबाइल टीमों की व्यवस्था की गई है। हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ताकि किसी को किसी तरह की कोई परेशानी उत्पन्न न हों। लालकुर्ती पुलिस न केवल सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है बल्कि यात्रियों की मदद में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। शिवभक्तों के लिए कहीं पानी की बोतल थमाते पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं तो कहीं राह भटके कांवड़ियों को सही रास्ता दिखाते देखे जा सकते हैं। द डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण: डीएम डॉ वीके सिंह और एसएसपी विपिन ताडा सोमवार को सुबह लगभग 11 बजे कांवड़ मार्ग और मंदिरों की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। अधिकारियों का काफिला बेगपमुल पहुंचा इसके बाद जीरो माइल, सोफीपुर आदि क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और चौराहें और कांवड़ शिविर का निरीक्षण के बाद मुस्तैद पुलिस अधिकारी और जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए शिवाल्यों की ओर रवाना हो गए।
