मेरठ संवाद सूत्र। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। लेकिन ट्रेनों में भीड़ ज्यादा होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक भास्कर की टीम ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर यात्रियों की परेशानी को जाना। कांवड़ यात्रा के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए एक दूसरे से धक्कामुक्की तक कर रहे हैं। चलती ट्रेन में कांवड़ बांधने और फिर उसमें ही चढ़ने के चक्कर में यात्री अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं। शिवभक्त द्वारा ट्रेन की खिड़की पर बांधी गई कांवड़ ट्रेन चलने पर खुल गई। इसके बाद कांवड़ियों ने पहले कांवड़ को पकड़ा फिर जिसकी वह कांवड़ थी उसको सौंप दिया। ट्रेन में चढ़ने के लिए लोग ट्रेन चलने के बाद भी उसके पीछे भागते नजर आए। कांवड़ियों की भीड़ के बावजूद प्लेटफॉर्म पर इस वक्त कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। ऐसे में स्टेशन पर हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। कुछ यात्री एक दूसरे से बिछड़ गए तो बाद मे ंचढ़ते नजर आए।
