मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में अनुशासन समिति का गठन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ मयंक अग्रवाल, प्रबंध संचालिका श्रीमती पियांशु अग्रवाल, एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा जैन, आईआईएमटी स्टार्स की प्रधानाचार्या मनीषा मेहता ने विद्या की देवी सरस्वती जी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने शपथ समारोह से संबंधित सभी बच्चों को अपनी जिम्मेदारियां का एहसास करते हुए सुमधुर शब्दों में बहुत सुंदर गीत की प्रस्तुति दी एवं दर्शकों की तालियां बटोरी। गुरुओं को ब्रह्म-विष्णु-महेश बताते हुए और छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी से काम करने का जज्बा से संबंधित गानों पर सुंदर सामूहिक नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा बारहवीं के छात्र शाल्विक वर्मा हेड ब्वॉय, हेड गर्ल आरुषि, जूनियर हेड ब्वॉय अरनव गर्ग, जूनियर हेड गर्ल इनारा चौहान एवमं वाइस हेड ब्वॉय, वाइस हेड गर्ल, कल्चरल हेड, लिटरेरी हेड, इन्नोवेशन हेड, हैरिटेज हेड, हेल्थ एंड वेल बीइंग हेड, चारों सदनों के कैप्टन आदि बच्चों को अपने पद की गरिमा बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई गई। छात्र-छात्राओं को शपथ आईआईएमटी विश्वविद्यालय की प्रबंध संचालिका पियांशु अग्रवाल जी ने दिलाई तथा छात्र-छात्राओं को जीवन में अपना लक्ष्य चुनने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्य अनुशासित तरीके से किया जाए तो कामयाबी अवश्य कदम चूमती है। बच्चों को इसी जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में एकेडमी के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
