मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान ’’बहुभाषी कवि सम्मेलन-2025’’ का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से पधारे एक दर्जन से अधिक विख्यात कवियो,साहित्यकारो ने हिन्दी, ऊर्दू, पंजाबी, विभिन्न भाषाओ में देशभक्ति से ओत प्रोत एक से बढकर एक शानदार रचनाऐ प्रस्तुत कर इस समारोह को यादगार बना दिया। वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी के साथ मिलकर देश के इन विख्यात रचनाकारो को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं तुलसी माला व रुद्राश के पौधे भेटकर उनका अभिनन्दन किया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान के रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में उत्तर प्रदेश, पंजाबी अकादमी के तत्वाधान में आयोजित ’’बहुभाषी कवि सम्मेलन-2025’’ का शुभारम्भ दिल्ली से पधारे मुख्य अतिथि गुरु हरिकिशन सिंह, हॉस्पिटल बांग्ला साहित्य के अध्यश वरिष्ठ साहित्यकार सरदार भूपेन्द्र सिह भुल्लर, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के चेयरमैन प्रो. उमापति दीक्षित, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, आचार्या सुमेधा दीदी, कुलपति प्रो. कृष्णकान्त दवे, कार्यक्रम संयोजक डॉ. मधु चतुर्वेदी, विख्यात कवियत्री जसप्रीत कौर ’’फलक’’, डॉ0 राहुल अवस्थी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। मुख्य अतिथि एवं विख्यात साहित्यकार सरदार भूपेन्द्र सिंह भूल्लर ने कहा कि ’’शानदार आयोजन के लिए श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश, पंजाबी अकादमी लखनऊ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी युवा पीढ़ी को गुरुगोविन्द सिंह, सरदार भगत सिंह के बलिदानो की याद दिलाकर उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करेंगे’’। इस अवसर पर कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, डीन एकेडमिक डॉ. राजेश सिंह, डॉ. सुमन कश्यप, डॉ. अंजलि भारद्वाज, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. विकास पाण्डेय, डॉ. दीक्षा, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. राजवर्द्धन सिंह, डॉ. आशुतोष, डॉ. एस.एन. साहू, डारेक्टर लीगल देव प्रताप सिंह, डॉ. ओमप्रकाश गोसाई, डॉ. अश्वनी सक्सेना, डॉ. रामकुमार, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. स्नेहलता, डॉ. अनिल जायसवाल, डॉ. योगेश्वर, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा उपस्थित रहे।
