मेरठ। दिल्ली रोड स्थित इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन मेरठ चैटर पर नयी टीम का स्वागत समारोह किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि डा0 वी.के. सिंह जिलाधिकारी मेरठ, एवं नुपुर गोयल मुख्य विकास अधिकारी मेरठ रही। बतादे कि नया कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से आरंभ हो चुका है। निवर्तमान चेयरमैन का कार्यकाल 30 जून 2025 को समाप्त हो चुका है। सत्र 2025-26 के लिए अंकित सिंघल, (निदेशक एस.जी. लैटिक्स प्रा0लि0, को) चेयरमैन नियुक्त किया गया है। अंकित सिंघल उद्योग क्षेत्र में युवा नेतृत्व का सशक्त उदाहरण हैं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प रखते हैं। समारोह में जिलाधिकारी डॉ. वी.के.सिंह द्वारा सभी नये पदाधिकारियों का नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अंकित सिंघल, (निदेशक एसजी लैटिक्स प्रा0लि0,) चेयरमैन मेरठ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन , गौरव जैन, (के.आर. इंडस्ट्रीज ) सचिव इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, मनु रस्तोगी, (कृष्णाकैप बॉक्स प्रा0 लि0 ) कोषाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन , विभोर अग्रवाल, (मल्टीमैक्स इंजिनियरीग वर्क्स ) उपाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, राजीव अग्रवाल, (आर.एस. पैकेज इंडस्ट्रीज ) को उपाध्यक्ष इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी बदलाव किये गये है जिसमे अनुराग अग्रवाल, (निदेशक माईक्रो इलैक्ट्रिक ) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। गिरीश कुमार, (निदेशक साई इलेक्ट्रिकल्स ) राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। तनुज गुप्ता (निदेशक न्यूटैक इंडस्ट्रिज परतापुर मेरठ) मेरठ मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है। महिला प्रकोष्ठ का नेतृत्व अब प्राची प्रेमी (प्राची फूड्स) करेंगी, और सृष्टि गुप्ता इस प्रकोष्ठ की सह-अध्यक्ष एवं सचिव होंगी। युवा प्रकोष्ठ की कमान इशु बंसल (लोहिया सर्किट्स) को सौंपी गई है, निशित सिंघल (पसवारा पेपर) सचिव युवा प्रकोष्ठ और स्पर्श मित्तल (अरविन्द प्रकाशन), कोषाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रहेगें। बैठक मंे आई.आई.ए. चेयरमैन तनुज गुप्ता, सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव अनुराग अग्रवाल, सुमनेश अग्रवाल, निपुण जैन, विभोर अग्रवाल, आशीष गोयल, ईशु बंसल, ईशान गुप्ता, मधुर गुप्ता आदि सदस्य उपस्थित रहे।
