सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन व नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक कश्मीर सिंह ने कांवड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं की सहायतार्थ बाईक एंबुलेंस का शुभारंभ किया। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही के बंद होने पर बाइक एंबुलेंस चलाने का फैसला लिया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि बाईक एंबुलेंस से यात्रा के दौरान किन्ही कारणों से घायल हुए कांवड़ यात्री को जल्द उपचार दिलाने के लिए नजदीकी स्वास्थ्य शिविर या अस्पताल तक पहुंचाया जाएगा। उपनियंत्रक कश्मीर सिंह ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इन बाईक एम्बुलेंस में वार्डनो की ड्यूटी लगाई गई है, जो कावड़ मार्ग पर घायल हुए कावड़ियों को पास के चिकित्सा शिविर में पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर चीफ वार्डन राजेश जैन, डिप्टी चीफ वार्डन हंसराज सैनी, सहायक उपनियंत्रक दिनेश कुमार समेत समस्त स्टॉफ और वार्डन्स उपस्थित रहे।
