मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डी-ब्लॉक, शास्त्री नगर, मेरठ में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डॉ. सोमेन्द्र तोमर (ऊर्जा राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया । सरस्वती वंदना के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराकर स्वागत किया । इस अवसर पर छात्र संसद के विभिन्न पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि डॉ. सोमेन्द्र तोमर (ऊर्जा राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी । उन्होंने छात्र सांसदों को पद के अनुरूप प्रमाणिकता से कार्य करने की प्रेरणा दी । उन्होंने छात्र मंत्रिमंडल को अपने पद का दायित्व भली-भांति निभाने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा की ये छात्र मंत्रिमंडल राजनीति की प्रथम सीढ़ी है । इस पर चढ़ कर ही छात्र आगे बढ़ते है । उन्होंने प्रधानमंत्री साक्षात् को छात्र हित व विद्यालय हित में में कार्य करने के लिए प्रेरित किया । छात्र संसद के प्रधानमंत्री साक्षात् ने अपने प्रथम उदबोधन में कहा कि मै विद्यालय के सर्वागीण विकास के लिए सदैव तत्पर रहूँगा और सभी की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा । कन्या भारती की अध्यक्षता के रूप मे बोलते हुए नन्दिनी ने अपने भाषण में कहा कि में छात्राओं के हित के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी । इस अवसर पर एकल व सामूहिक गीत (करना है नव निर्माण) विद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ० पायल गर्ग व पूजा शर्मा ने किया । कार्यक्रम के अंत में छात्र संसद के अध्यक्ष प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया व कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस अवसर पर मनमोहन गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, डॉ. सुधान्शु अग्रवाल, दिगम्बर चौहान, गीता अग्रवाल, नीता गोयल, सुरेन्द्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे ।
