नई दिल्ली। रक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्षस्थ नेता राजनाथ सिंह को उनके जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक, पूर्व राज्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील भराला ने मुलाकात कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पं. सुनील भराला ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, सच्चाई और सिद्धांतों के लिए समर्पित है। उन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश की राजनीति को दिशा दी, बल्कि देश के गृह मंत्री और अब रक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा को भी नई मजबूती प्रदान की है। उनका व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पं. सुनील भराला ने राष्ट्रीय परशुराम परिषद की गतिविधियों और भगवान परशुराम के विचारों को लेकर चल रहे अभियानों की जानकारी दी। साथ ही परिषद की ओर से एक स्मृति चिन्ह भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भेंट किया गया। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रहित, युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता और देश की सुरक्षा नीतियों को लेकर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
