सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। लोनिवि राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने कहा कि भारतीय संस्.ति में माँ का स्थान सर्वाेच्च रखा गया है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति माँ को समर्पित करते हुए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं एवं उसकी देखभाल अपनी माँ की तरह करें। ब्रजेश सिंह आज यहां एक पेड़ माँ के नाम 2.0 वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के तहत .षि विज्ञान केन्द्र, राधा विहार कालोनी नुमाईश कैम्प में पीपल, बरगद, नीम का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होने कहा कि कोई भी अभियान जन सहभागिता के बिना संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने बेहतर भविष्य के साथ ही पशु-पक्षियों के जीवन के लिए पौधारोपण जरूर करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर प्रत्येक जनप्रतिनिधि ने अपनी निधि का 01 प्रतिशत वन विभाग को देने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि पौधे रोपित करने के साथ ही अधिकतम संख्या में उन्हें संरक्षित करने का कार्य भी करें। महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि पौराणिक, आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है। वृक्ष लगाने के साथ-साथ जरूरी है कि उसे संरक्षित भी किया जाए। उन्होने छात्रों से कहा कि पौधों की सेवा ऐसे करें जैसे अपनी माँ की करते है। प्रधानमंत्री ने बच्चों के ऊपर ही 2047 के विकसित भारत का सपना देखा है।
विधायक सदर राजीव गुम्बर ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश भर में वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 37 करोड़ पौधे रोपित किए जा रहे है। जिसका उद्देश्य आने वाली पीढियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान कर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। उन्होंने आम जनमानस के साथ ही उपस्थित बच्चों से आह्वान किया कि सभी लोग अपने घर के प्रांगण में एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करंे। सचिव राजस्व विभाग एवं जनपद में वृक्षारोपण हेतु सरकार द्वारा नामित नोडल अधिकारी रामकेवल ने रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया और कहा कि धरती को जीव-जंतुओं के रहने योग्य बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का होना अत्यन्त आवश्यक है। बिना पेड़ पौधों के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने पौधारोपण महाअभियान के तहत रूद्राक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने मौलश्री का पौधा रोपित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद सहारनपुर में सभी विभागों द्वारा 4494400 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस मौके पर राज्य मंत्री, महापौर, विधायक सदर, नोडल अधिकारी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, महानगर अध्यक्ष भाजपा, नगर आयुक्त व डीएफओ ने सहजन भण्डारा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी तथा छात्र-छात्राओं को सहजन के पौधों का वितरण किया। डीएफओ शुभम सिंह ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को स्मृति चिन्ह के रूप में गणेश जी की प्रतिमा एवं पौधे भेंट किए। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया।
