सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों ने बिजली के निजीकरण के विरोध में राष्ट्र व्यापी हड़ताल के समर्थन में कार्यस्थल के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लॉइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर आज देश के 27 लाख बिजली कर्मियों ने एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की । उत्तर प्रदेश के लगभग एक लाख बिजली कर्मचारियों, संविदा कर्मियों, जूनियर इंजीनियरों और अभियंताओं ने कार्यालय/ कार्य स्थल से बाहर आकर निजीकरण के विरोध में पूरे दिन व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के त्रिवेदी, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाईज के महामंत्री मोहन शर्मा, इलेक्ट्रिसिटी इंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महामंत्री सुदीप दत्ता, इंडियन नेशनल इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन के महामंत्री कुलदीप कुमार और ऑल इंडिया पावर मैन्स फेडरेशन के महामंत्री समर सिन्हा के आह्वान देश व्यापी सांकेतिक हड़ताल के दौरान सहारनपुर में भी विद्युत कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य स्थल को छोड़कर बाहर आए और उन्होंने पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों के निजीकरण का निर्णय को तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस दौरान सहारनपुर में तैनात विद्युत अधिकारियों व कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर निजीकरण के निर्णय को वापिस लिए जाने की मांग की तथा निजीकरण को वापिस लिए जाने तक अपना संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया।
