मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 5,000 प्राथमिक विद्यालयों का विलय किये जाने के विरोध में समाजवादी छात्र-सभा के जिलाध्यक्ष अंशु मलिक ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा। इस मौके पर सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंशु मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गरीब छात्रों से शिक्षा का अधिकार छीनने का काम कर रही है। जिससे छात्रों और शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, इससे गरीब व वंचित समुदायों के बच्चों पर शिक्षा का प्रभाव नकारात्मक होगा। गांव में रहने वाली लड़कियों एवं लड़कों को गांव से शिक्षा पाने के लिए दूर जाना पड़ेगा, गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ सकता है क्योंकि वह दूर के स्कूलों तक नहीं जा पाऐंगे या उनके माता-पिता उन्हें निजी स्कूलों में भेजने में सक्षम नहीं होंगे। स्कूलों के विलय होने से छात्रों की संख्या बढ़ सकती है जिससे शिक्षकों के लिए छात्रों पर व्यक्तिगत् ध्यान देना मुश्किल हो जायेगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय बन्द या मर्ज करने पर रोक लगायी जाये। अन्यथा छात्र शक्ति सड़कों पर आकर एक बड़ा आन्दोलन करेगी। इस दौरान शाहनाज , शौकीन, ताजु भाई, फराहत चौहान, रिषभ, कार्तिक, प्रिंस, विशाल, निशांत, फैसल खान, सुहेल , शादाब, अनस, आरिफ, दानिश, सुहैल, मौहम्मद आसिफ, मौजूद रहे।
