मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होगी। मेरठ में इसको लेकर आज 4 राज्य यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड के अफसरों की बड़ी बैठक चल रही है। करीब 2 करोड़ कांवड़िये हरिद्वार और गोमुख से जल उठाएंगे। ये यूपी, हरियाणा, दिल्ली से हरिद्वार पहुंचते हैं। इन 2 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर मंथन चल रहा है। यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया- 11 जुलाई से पूरे कांवड़ रूट की शराब की दुकानों को पर्दे से ढका जाएगा। दुकानें खुलेंगी, लेकिन पर्दे से ढकी रहेंगी। पूरे कांवड़ रूट की ड्रोन से निगरानी होगी। ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान पेश किया। 10 जुलाई की रात से यह लागू हो जाएगा। भारी वाहनों का प्रवेश शहर में नहीं होगा। शहर में एक लेन में कांवड़िये और दूसरी लेन में छोटे वाहन चलेंगे। मेरठ कमिश्नर कार्यालय में ये मीटिंग चल रही। इसमें यूपी क्ळच् राजीव कृष्ण और मुख्य सचिव मनोज सिंह मौजूद हैं। राज्यों के विभिन्न विभागों के साथ सिंचाई, त्ज्व्, पुलिस, प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी भी हैं। मेरठ, बरेली और आगरा जोन के अधिकारियों के साथ पश्चिमी यूपी के कई जिलों के डीएम भी शामिल रहें। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा- पूरी कांवड़ यात्रा को 5 जोन में बांटा जा रहा है। जगह-जगह पर पुलिस वर्दी और सिविल ड्रेस में तैनात रहेगी। एक पॉइंट पर 20 पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। हर 5 किमी पर हेल्थ कैंप होगा। सड़क से हटकर शिविर लगाए जाएंगे। खोया-पाया शिविर भी रहेगा। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान हर राज्य के बॉर्डर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, प्ठ, इंटेलिजेंस, एलआईयू की टीम भी एक्टिव रहेगी। द हरिद्वार के लिए बिजनौर होकर जाएंगी बसें: 11 जुलाई के बाद हरिद्वार से रुड़की, मुजफ्फरनगर, खतौली, सकौती, दौराला, मोदीपुरम छभ्-58 और दिल्ली मार्ग को पूरी तरह कांवड़ियों के लिए सौंपा जाएगा। इस रूट पर सभी हल्के और भारी वाहन बैन रहेंगे। गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट बस अड्डे से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें बिजनौर बैराज से नजीबाबाद के रास्ते जाएंगी। दिल्ली के लिए हापुड़ होकर जाएंगी बसें अभी दिल्ली, गाजियाबाद के लिए मेरठ भैसाली और मेरठ डिपो से बसें चल रही हैं। ये 10 जुलाई से सोहराब गेट से चलेंगी। मेरठ दिल्ली जाने-आने वाली सभी बसें, मेरठ से हापुड़ के रास्ते होकर जाएंगी।
