मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। हाल ही में मेरठ के डॉक्टर वैभव मिश्रा द्वारा अपना शोध एवं रिसर्च पेपर और एलाइनर थेरेपी पे उनकी केस रिपोर्ट्स इंडियन ऑर्थोडोंटिक सोसाइटी के जोनल पोस्ट ग्रेजुएट कन्वेंशन जो इंदौर की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी अरविंदो यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया था वहाँ पर पेश किए थे साथ ही उनके द्वारा इस पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गई थी जिसमें वह मुख्य वक्ता थे। इस मौके पर अरविंद यूनिवर्सिटी के संस्थापक डॉ भंडारी, वाइस चांसलर डॉ ज्योति बिंदल, मध्य प्रदेश डेंटल कौंसिल के अध्यक्ष डॉ चंद्रेश शुक्ला , रजिस्ट्रार डॉ हर्ष चंसोरिया, इंडियन ऑर्थोडोंटिक सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ पुनीत बत्रा ,सेक्रेटरी डॉ संजय लाभ ,मॉडर्न डेंटल कॉलेज के डीन डॉ अमित भारद्वाज,समिट के संयोजक डॉ आशीष गर्ग भी वहां पर मौजूद थे और सभी ने डॉक्टर वैभव मिश्रा के शोध और केस रिपोर्ट्स की जमकर तारीफ की।
