मेरठ। जनपद के नोडल अधिकारी नरेन्द्र भूषण, (अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग) की अध्यक्षता में ग्राम घाट, विकास खण्ड जानीखुर्द में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम वासियों को स्वच्छता के सम्बन्ध में जानकारी देकर कचरे को अलग-अलग कर आरआरसी सेन्टर पर डलवाये जाने के विषय में कहा गया। उपस्थित ग्राम वासियों की किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में जानकारी की गई। विभिन्न प्रकार की लाभार्थीपरक योजनाओं से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त होने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को अविलम्ब शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिये गये। नोडल अधिकारी द्वारा एक पेड़ माँ के नाम से पौधा रोपण भी किया गया । चौपाल आयोजन के समय नूपुर गोयल, मुख्य विकास अधिकारी, वीरेन्द्र यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी, कार्यक्रम प्रभारी श्री सुनील कुमार, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन पंकज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, जानीखुर्द द्वारा कराया गया।
