सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। प्रदेश सरकार द्वारा प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने के फैसले के विरोध में आज कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया और इस फैसले को दलित, पिछड़ा और गरीबों के संवैधानिक अधिकारों का हनन बताते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उत्तर प्रदेश पिछड़ा विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सैनी व पिछड़ा विभाग के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अपनी मांगों के समर्थन मंे जिला मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया । पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सैनी व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि वर्तमान सरकार में आरएसएस की विचारधारा कितनी हावी हो गई कि सरकारी प्राइमरी पाठशालाओं को बंद करके पिछड़ो, दलितों सहित सभी गरीबों के नौनिहालों को शिक्षा के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने जहां एक ओर शिक्षा का अधिकार देकर गरीबों के लिए निशुल्क शिक्षा की गारंटी दी। वही भाजपा की सरकार प्राइमरी पाठशालाओं को बंद करके इन गरीब बच्चों के संवैधानिक व मौलिक अधिकारों को समाप्त करने की नीति पर चल रही है। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि कांग्रेस इन बच्चों के भविष्य को अंधेरे के गर्त में ले जाने की भाजपाई नीतियों का विरोध करते हुए कांग्रेस लंबे संघर्ष के लिए तैयार है और शिक्षा के मंदिरों को इस तरह असंवैधानिक तरीके से बंद किए जाने का पुरजोर विरोध किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों को जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, पिछड़ा वर्ग विभाग के निर्वातमान प्रदेश सचिव योगी जाटव, प्रवीण चौधरी, बीर सैन उपाध्याय, नवाब प्रधान, अक्षय चौधरी, सतीश कश्यप, प्रभजीत सिंह, दीपक सैनी, मांगेराम सैनी, जगपाल चौधरी, धर्मवीर ठेकेदार, महेश पाल, नसीब खान, शिवचरण, शहनाज बेगम, मधु सहगल, रामकुमार, आदित्य उपाध्याय, जितेंद्र, लाखन कश्यप, मुनीश कुमार, देवेश कुमार, नरेंद्र, बिट्टू जोगी, अर्जुन, रजनीश, रोहतास उपाध्याय, शिवम, राहुल कश्यप, सागर जोगी, अमित सैनी, अंकुर योगी, रजत कुमार, देव कुमार, विक्की आदि मौजूद रहे।
