मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। कैंट स्थित प्रधान डाकघर मेरठ में सीनियर पोस्टमास्टर आर.सी.राणा की अध्यक्षता में मेरठ कैंट एवं सिटी के दोनों प्रधान डाकघरों में पोस्ट फोरम सलाहकार समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया। ठक में राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर सदस्य पोस्ट फोरम सलाहकार समिति ने बताया कि पांच वर्ष कम आयु वाले बच्चों के आधार कार्ड पोस्टमैन द्वारा बनवाने की व्यवस्था होनी चाहिए जो कि पिछले दिनों से बंद की गई थी फिर से चालू किया जाए। पीएलआई ओर आरपीएलआई के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाए जाएं ताकि इस स्कीम का लाभ मिल सके। प्रधान डाकघर में 10 रूपये पोस्टल आर्डर की उपलब्ध शाखों में ओटीओएस की कमी और अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था के बारे मे सुझाव दिये । बालिका के जन्म के समय से सुकन्या खाता खोलने की व्यवस्था के सम्बन्ध में रचना बाटला, ऋतु मांगलिक के द्वारा सुझाव दिया गया। फोरम के सदस्य मोहित जैन द्वारा सुझाव दिया गया कि डाकघर की योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए शहर में जगह-जगह बैनर एवं बोर्ड लगवाए जाएं । मीटिंग में सरबजीत सिंह कपूर, ऋतु मांगलिक, दिनेश चन्द्र जैन, योगेश चन्द जैन, रचना बाटला, मोहित जैन उपस्थित हुए राजेन्द्र सिंह (डिप्टी पोस्टमास्टर), सुखदेव शर्मा (पीआरआई), हरदन सिंह, पंकज कुमार शर्मा (स्टाफ सदस्य) एवं सविता सिंह (डिप्टी पोस्टमास्टर) उपस्थित रहे।
