मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। जिला न्यायाधीश संजीव पाण्डेय, जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह द्वारा सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। सूरजकुंड बालगृह पर जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने बच्चो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, पढाई, दवाई आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। उन्होने संबंधित से कैमरो के संबंध में जानकारी प्राप्त की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती में बच्चो को दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने रसोई घर का भी निरीक्षण किया। दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन लिए अभियान: जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह ने बताया कि प्रमुख सचिव, उ0प्र0 शासनादेश के अनुपालन में दिव्यांग बच्चो के चिन्हांकन एवं उनके समग्र पुनर्वासन हेतु प्रत्येक जनपद में विकास खंड स्तर पपर शिविर का आयोजन कर उनके चिकित्सकीय परीक्षण, दिव्यांग प्रमाण पत्र, उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण व अन्य योजनाओ का लाभ दिलाने हेतु 2 जुलाई 2025 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस अभियान में 2 जुलाई 2025 को कार्यालय विकास खंड हस्तिनापुर, 3 जुलाई को कार्यालय विकास खंड परीक्षितगढ, 4 जुलाई को कार्यालय विकास खंड माछरा, 5 जुलाई को कार्यालय विकास खंड रोहटा, 7 जुलाई को कार्यालय विकास खंड जानीखुर्द, 8 जुलाई को विकास खंड सरधना, 9 जुलाई को कार्यालय विकास खंड दौराला, 10 जुलाई को कार्यालय विकास खंड मेरठ, 11 जुलाई को कार्यालय विकास खंड खरखौदा, 14 जुलाई को कार्यालय विकास खंड मवाना, 15 जुलाई को कार्यालय विकास खंड रजपुरा तथा 16 जुलाई को कार्यालय विकास खंड सरूरपुर परिसर में पूर्वान्ह 10.30 बजे से अपरान्ह 03.00 बजे तक चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जायेगा।
