मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। हापुड रोड पीटीएस के पास लोहियानगर शास्त्रीनगर को जोडने वाली रोड पर बारिश से जलभराव हो गया। समाजवादी पार्टी के जिला सचिव गौरव गुर्जर ने सड़क पर आये दिन दुर्घटना होती रहती है। कई लोगों की तो मृत्यु भी हो चुकी है । व्यापारी लोग भी परेशान है. कई कई बार प्रार्थना अधिकारियों को दिये जा चुके है। लेकिन कोई भी समाधान नही हो गया। उन्होंने 20 दिन पहल भी सड़क को ठीक कराने के लिए मांग की थी । लेकिन जलभराव होने के कारण सड़क का पता ही नही चल पा रहा था कि सड़क हैै या नही , सड़क पूरी तरह से खेत बन गई। तो उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए सड़क पर धान की रोपाई कर दी। जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। गौरव गुर्जर ने कहा कि जल्द की सड़क बनवाने को लेकर आंदोलन किया जायेगा।
