मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। आज सुबह से लगतार हो रही बारिश शहर में नगर निगम द्वारा की गई सफाई की पोल खोल दी है,। नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जल भराव की स्थिति देखने को मिली, कचहरी -बेगमुपल नाला ओवरफ्लो होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर आ गया, नाला पूरी तरह चौक हो गया। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा सफाई के दौरान नाले से निकल गया। बता दे की नई बस्ती लल्लापुरा ,फाजलपुर, किशनपुरा , कंकरखेड़ा शिव चौक, सतीश चौक, सूरजकुंड स्थित हनुमानपुरी, शिवपुरम, मोहकमपुर, खाता रोड, माधवपुरम, आदि स्थानों पर बारिश से जल भराव देखने को मिला, इसके साथ ही नगर निगम के द्वारा की गई सफाई व्यवस्था की पोल भी खुल गई। इस सम्बध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह से बात की गई तो उनका फोन रिसीव नही हुआ। बारिश में धराशाई हुआ चार दिन पहले कप्तान ऑफिस में लगाया गया प्लास्टिक शेड: एसएसपी ऑफिस में चार दिन पहले जनता की सुविधा के लिए लगाया गया प्लास्टिक का शेड देर रात मूसलाधार बारिश में धराशाई हो गया। गनीमत रही कि यह हादसा रात में हुआ। यदि दिन में यह प्लास्टिक का शेड गिरता तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। फिलहाल शेड के नीचे बल्ली आदि लगाकर इसे अस्थाई रूप से रोक दिया गया है। बताते चलें कि एसएसपी ऑफिस में फरियादियों और जिले के तमाम थानों से पुलिसकर्मियों का आना-जाना लगा रहता है। भीषण गर्मी में कप्तान ऑफिस में आने वाले लोगों को राहत देने के लिए चार दिन पहले ही लोहे के पाइपों पर बनाया गया विशाल प्लास्टिक का शेड कप्तान ऑफिस के प्रांगण में लगाया गया था। जिससे धूप से बचाव हो सके। रविवार की रात तेज बारिश और आंधी में यह प्लास्टिक का शेड टूट कर गिर गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने लेबर बुलाकर शेड के नीचे बल्ली आदि लगवा कर उसे अस्थाई रूप से खड़ा किया। गनीमत रही कि यह हादसा रात के समय हुआ।
