सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। मेरठ जोन की 28वीं अर्न्तजनपदीय पुलिस जूडो, वुशू ताइक्वांडों, कराटे एवं पेंचक सिलॉट प्रतियोगिता में पहले दिन गाजियाबाद, सहारनपुर व मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्थानीय डा.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में आयोजित 28वीं अर्न्तजनपदीय पुलिस जूडो, वुशू ताइक्वांडों, कराटे एवं पेंचक सिलॉट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने किया। प्रतियोगिता में जूडो पुरूष स्पर्धा के 60 किग्रा भार वर्ग में सुशील कुमार गाजियाबाद ने प्रथम, नरेश कुमार मेरठ ने द्वितीय, 66 किग्रा भार वर्ग में गौतम गाजियाबाद ने प्रथम, विशाल कुमार हापुड़ ने द्वितीय, नरेन्द्र पंवार मेरठ ने तृतीय, 73 किग्रा भार वर्ग में परविन्द्र सिंह मु.नगर ने पहला, सुरेन्द्र कुमार मेरठ ने दूसरा, विनित कुमार गाजियाबाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 81 किग्रा भार वर्ग में गगन चौहान सहारनपुर ने प्रथम, पंकज कुमार मेरठ ने द्वितीय, रवि कुमार गाजियाबाद ने तृतीय, 90 किग्रा भार वर्ग में विजय कुमार मेरठ ने प्रथम, अनुज राठी सहारनपुर ने द्वितीय, सतेन्द्र कुमार गौतमबुद्धनगर ने तृतीय स्थान तथा 100 किग्रा भार वर्ग में विकास कुमार सहारनपुर ने पहला, आगेश पंवार मेरठ ने दूसरा, सुजीत धामा बुलन्दशहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूडो महिला 52 किग्रा भार वर्ग में दीपा सहारनपुर ने प्रथम, 57 किग्रा भार वर्ग में पूजा हापुड़ ने पहला, अंजू गाजियाबाद ने दूसरा, स्वीटी सहारनपुर ने तीसरा, 63 किग्रा भार वर्ग में संध्या मु.नगर ने प्रथम, सीता हापुड़ ने द्वितीय, 70 किग्रा भार वर्ग में कविता बुलन्दशहर ने पहला, रूपा बागपत ने दूसरा तथा 78 किग्रा भार वर्ग में रीना शर्मा गाजियाबाद ने प्रथम, मंजू सिंह बागपत ने द्वितीय व शिमाली शर्मा सहारनपुर में तृतीय स्थान हासिल किया। वुशू पुरूष 60 किग्रा भार वर्ग में सोनू सिंह मेरठ ने प्रथम, सुशील गाजियाबाद ने द्वितीय, 66 किग्रा भार वर्ग में हासिम सहारनपुर ने पहला, नरेन्द्र मेरठ ने दूसरा, 70 किग्रा भार वर्ग में गौरव गौतमबुद्ध नगर ने प्रथम, जसपाल गाजियाबाद ने द्वितीय, 75 किग्रा भार वर्ग में नदीम सहारनपुर ने पहला, सौरभ मेरठ ने दूसरा, 80 किग्रा भार वर्ग में अमन मेरठ ने प्रथम, विनित सहारनपुर ने द्वितीय, 85 किग्रा भार वर्ग में शुभम मलिक बुलन्दशहर ने प्रथम, निशान्त डागर सहारनपुर ने द्वितीय, 90 किग्रा भार वर्ग में अरूण सहारनपुर ने पहला, मनीष मेरठ ने दूसरा, 90 किग्रा से अधिक भार वर्ग में ऋषभ नागर मेरठ ने प्रथम, राजकुमार गौतमबुद्ध नगर ने द्वितीय, 100 से अधिक किग्रा भार वर्ग में चिंटू नागर मेरठ ने पहला व अरविंद सहारनपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला 48 किग्रा भार वर्ग में हूमा खान सहारनपुर ने प्रथम, सरिता मेरठ ने द्वितीय, 52 किग्रा भार वर्ग में शिवम मेरठ ने पहला, दीपा सहारनपुर ने दूसरा, अनिता गौतमबुद्ध नगर ने तीसरा, 56 किग्रा में प्रीति गौतमबुद्ध नगर ने प्रथम, स्वीटी सहारनपुर में द्वितीय, आंचल मु.नगर ने तृतीय, 60 ग्राम भार वर्ग में प्रेरणा मेरठ ने पहला, दीपिका गौतमबुद्ध नगर ने दूसरा, 65 किग्रा भार वर्ग में ज्योति मु.नगर ने प्रथम, पूजा मेरठ ने द्वितीय, 70 किग्रा भार वर्ग में प्रवेश मेरठ ने पहला, प्रीति गाजियाबाद ने दूसरा, 75 किग्रा भार वर्ग में संदीपा बागपत ने प्रथम, शिमाली सहारनपुर ने द्वितृतीय तथा 75 से अधिक किग्रा भार वर्ग में रीना शर्मा गाजियाबाद ने पहला, पूनम रानी गौतमबुद्ध नगर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस दौरान एसपी देहात सागर जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात/लाइन्स सिद्वार्थ वर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री प्रिया यादव , क्षेत्राधिकारी आंकिक अमित श्रीवास्तव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वीरेन्द्र बहादुर, अर्न्तराष्ट्रीय रेफरी जूडो दीपक गुप्ता, नेशनल वुशू कोच सोनवीर सिंह, नेशनल रेफरी ताइक्वाण्डो श्रीमति प्रियंका चौहान, सचिव/कोच जिला पेंचक सिलाट संघ पंकज कुमार, सचिव/कोच जिला कराटे संघ नन्दकिशोर आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन सुभाष पांचाल ने किया।
