सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। श्री यदुवंशी चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से सुनील कुमार यादव को अध्यक्ष, राकेश यादव को सचिव व संदीपन यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मुख्य अतिथि न्याय मूर्ति विरेन्द्र सिंह यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्तव्य परायणता की शपथ दिलायी। स्थानीय जनता रोड चकहरेटी स्थित यादव भवन में आयोजित श्री यदुवंशी चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में चुनाव अधिकारी आरपी यादव, सह चुनाव अधिकारी मा.अरविन्द यादव व एडवोकेट अक्षय यादव की देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में सुनील कुमार यादव को अध्यक्ष, मास्टर धर्मपाल यादव व नरेंद्र यादव को उपाध्यक्ष, राकेश यादव को सचिव, अमरेश यादव व जगपाल सिंह यादव को सहसचिव, संदीपन यादव को कोषाध्यक्ष, राजवीर सिंह यादव को संगठन सचिव, सुभाष यादव को ऑडिटर चुना गया, जबकि डॉ.हरिकेश यादव, चंद्रपाल यादव, चेतराम यादव, पवन यादव, प्रवीण यादव को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान न्याय मूर्ति वीरेंद्र सिंह यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात ट्रस्ट के संस्थापक और भूखण्ड दानदाता स्वर्गीय भोपाल सिंह यादव को दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता न्याय मूर्ति विरेन्द्र यादव व संचालन अमरेश यादव ने किया।
