मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विकास भवन जिलाधिकारी डा0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियन्त्रण अभियान माह जुलाई 2025 की तैयारियो के परिप्रेक्ष्य में द्वितीय अन्तर्विभागीय टास्क फॉर्स बैठक का संचालन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी, मेरठ द्वारा नगर निगम को कार्य में सुधार हेतु निर्देशित किया गया। समस्त अधिसाशी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत अपने अपने कार्य क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण करने एवं पोलीथीन पर नियन्त्रण हेतु कार्यवाही करने हेतु कहा गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मेरठ व समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, मेरठ को 28 जून से 30 जून तक समस्त विद्यालयों में जाली लगवाने, सघन्न सफाई अभियान चलाये जाने, शौचालयों को सुचारू करने आदि हेतु निर्देशित किया गया। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, मेरठ को उनके द्वारा बताये जाने पर कि वह केवल कार्यालय में बैठकर हस्ताक्षर का कार्य करते है क्षेत्र में नहीं जाते है पर जिलाधिकारी, मेरठ द्वारा नाराजगी जताते हुए उनसे उनके कार्य व उत्तरदायित्वो उपलब्ध कराने को निर्देशित किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी, मेरठ द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, मेरठ से अनुरोध किया गया कि वह कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी, मेरठ से अभियान हेतु मच्छर रोधी रसायन-एण्टीलार्वा व एडल्टीसाईड प्राप्त कर लें। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने समस्त चिकित्सा अधीक्षकध्प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को दैनिक एक स्कूल, गाँव में भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर सीएमओ, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी, यूनीसेफ और डब्ल्यू0एच0ओ0 के जनपदीय अधिकारी के अतिरिक्त अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
