मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा अटल सभागार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में मॉक पार्लियामेंट (संसद) का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के.पी.मलिक ,विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र भारद्वाज एमएलसी, प्रदेश मंत्री दीपक माल, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, भाजपा अध्यक्ष मेरठ महानगर विवेक रस्तोगी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के संयोजक अंकुर कुशवाहा एवं मोहन गुर्जर रहे। कार्यक्रम में सदन के स्पीकर यूनिवर्सिटी प्रोफेसर डॉ प्रशांत कुमार और डिप्टी स्पीकर डॉ विपिन चौधरी, डॉ शैलेंद्र तोमर रहे। कार्यक्रम का संचालन पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा ने किया। सदन में नेता पक्ष, में दीपक भाटी ,प्रशांत सूर्यवंशी, अम्बर अग्रवाल विनोद जाटव ,सुन्दर चौहान एवं नेता प्रतिपक्ष, में अक्षय भड़ाना राजन त्यागी काजू शर्मा पीयूष शर्मा राहुल चौहान मुख्य भूमिका में रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, हापुड़, बिजनौर जिलों तथा महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य 1975 में लगे आपातकाल की त्रासदी को युवाओं के समक्ष तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना तथा उन्हें भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और संसदीय प्रक्रिया की जानकारी देना रहा। मॉक पार्लियामेंट में प्रतिभागियों ने सांसदों की भूमिका निभाकर आपातकाल जैसे संवेदनशील विषय पर चर्चा की। विपक्ष और पक्ष की भूमिका निभाते हुए युवाओं ने वाद-विवाद के माध्यम से लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आजादी और संवैधानिक मर्यादाओं पर अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि के. पी. मलिक ने कहा “आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के काले अध्याय का प्रतीक है। युवाओं को इसका सच पता होना चाहिए ताकि वे लोकतंत्र की रक्षा के प्रति सजग रहें। भाजपा युवा मोर्चा इस तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती और जन-जागरण के लिए प्रेरित कर रहा है।” कार्यक्रम सदन में मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा ,अनमोल त्रिपाठी, कमल मित्तल, सुमित बंसल, भरत शर्मा ,मनीष पाल ,विवेक गुप्ता ,मोहित पुंडीर आदि रहे। मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। राजकीय आईटीआई बच्चा पार्क युवाओं को उद्यमी बनाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जागरूक अभियान के अंतर्गत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया । जिसमें इस अभियान के लिये सहयोगी संस्था यूथ कैरियर डेवलोपमेन्ट रिसर्च फाउंडेशन के सचिव बनी सिंह चौहान, एवं जिला उधोग के सहायक प्रबन्धक दिनेश कुमार आर्य ने चलाये जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से अवगत कराया। फाउंडेशन के सचिव बनी सिंह चौहान ने अवगत कराया कि युवा उद्यमी बनाने के लिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जो अभियान चलाया गया है यह युवाओ के लिये वरदान से कम नही है सभी युवाओ को इसका लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिये,तथा इसका लाभ उठाकर युवा अपना व्यवसाय स्वरोजगार कर रहे है। इसी की पात्रता के बारे में दिनेश कुमार आर्य ने बताया कि युवाओं की उम्र 21 से 40 वर्ष तथा कम से कम 8 पास हो तथा उसे उस व्यवसाय का ज्ञान हो।, यदि बाद में भी इस सम्बन्ध में कोई जानकारी करनी हो तो जिला उधोग एवं प्रोत्साहन केंद्र सूरज कुंड में संपर्क कर सकता है। गोष्ठी में संस्थान की प्रधानाचार्या डा श्रद्धा सिंह,द्वारा युवाओ को इस अभियान से सम्मलित होने के किया प्रेरित किया,अमीर खान,व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
