मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी (नगर), एसपी टै्रफिक, लोक निर्माण विभाग, एन.एच.ए.आई., परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रोड़वेज, चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग, मिशिका सोसाईटी अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद मेरठ में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी डॉ.वी.के. सिंह द्वारा विशेषकर जनपद में 23 ब्लैक स्पॉटस् पर शीघ्र आवश्यक सुधार कार्य करने पर जोर दिया गया। जनपद में वर्ष 2024 के सापेक्ष वर्ष 2025 में दुर्घटनाओं में हुई मौतों में कमी आई है तथा आने वाले में भी आवश्यक सुधार कार्य कराकर इन आंकड़ों में और अधिक कमी लाई जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, एसपी टै्रफिक राघवेन्द्र मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सत्येन्द्र ंिसंह, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी व संबंधित संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा दिव्यांग बच्चो के चिन्हांकन को लेकर बैठक आयोजित: जिलाधिकारी डॉ. वी.के.सिंह के निर्देशो के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में दिव्यांग बच्चो के चिन्हांकन एवं उनके समग्र पुनर्वासन के संबंध में जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, मेरठ द्वारा अवगत कराया गया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में विकास खण्डवार चिन्हांकन शिविर आयोजित कर चिन्हित बच्चों के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत कराकर, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम्य विकास विभाग दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास एवं पुर्नवासन हेतु कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त कार्यक्रम उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में किये जा रहे है। सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाये। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, बीएसए, जिला कार्यक्रम अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साअधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
