मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा.वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहाकार समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा इस्कॉन मन्दिर के प्रतिनिधि, तथा अन्य व्यापारियों को ईट राईट कैम्पस, ईट राईट स्कूल तथा भोग से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किये गये। खाद्य सुरक्षा विभाग की प्रवर्तन कार्यवाही पर समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य लाईसेंसध्पंजीकरण से शत् प्रतिशत आच्छादित किये जाने के लिए विभिन्न विभागों को निर्देश दिया कि वह खाद्य सुरक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर सहयोग प्रदान करें तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करते हुए खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली की प्रचलित महत्वपूर्ण योजनाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डॉ. वी.के.सिंह के द्वारा निर्देशित किया गया कि ईट राईट स्कूल, ईट राईट कैम्पस, क्लीन स्ट्रीट हब तथा क्लीन एण्ड फेशन फूट एण्ड वेजिटेबिल मार्केट के प्रमाणन हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करना सुनिश्चित करें। संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी मिठाई की दुकानो, जूस के प्रतिष्ठानो, फल के ठेलों एवं दुकानों की प्रतिदिन नियमित जांचध्निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित करें तथा कटे हुए फलों की बिक्री को रोका जाए एवं संचारी रोगों से संबंधित अन्य सभी खाद्य पेय पदार्थों की सघन जांच किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कांवड शिविर में प्रयोग होने वाले खाद्य व पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करें तथा कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले खाद्य व पेय पदार्थों के रेस्टोरेंट तथा ढाबों में रेट लिस्ट को प्रमुख स्थान पर लगवाना सुनिश्चित करें। होटल/ढ़ाबों पर मिलने वाला भोजन इसके अतिरिक्त जिला अस्तपाल, मेडिकल कॉलेज तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में चलने वाले मैस का भी निरीक्षण किया जाए।
जिलाधिकारी द्वारा औषधि निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि जनपद में नकली दवाओं से संबंधित निरीक्षण का कार्य संतोषजनक नहीं है। मिलावटी एवं नकली औषधियों के संबंध में निरन्तर निरीक्षण एवं जांच की कार्यवाही प्रभावी रूप से की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर), जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक प्रबंधन जिला उद्योग केन्द्र, आबकारी निरीक्षक, बाट-माप अधिकारी, यातायात निरीक्षक, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समन्वय (मध्यान्ह भोजन), मण्डी सचिव, जिला पूर्ति अधिकारी, उप मुख्य जिला विकास अधिकारी, प्रबन्धक (पराग), ड्रग एण्ड कैमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, श्री रजनीश कौशल, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सभी कर्मचारियों उपस्थित रहे।
