मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। जवाहर जवाहर र्क्वाटर शिव मंदिर प्रागंण में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण कार्यक्रम पटेल नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल (सदस्य राज्य महिला आयोग सदस्य उत्तर प्रदेश) रही। कार्यक्रम में कनेर, आम, अमरूद सहित विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये गये। मुख्य अतिथि डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि पेड-पौधे हमारी अमूल्य धरोहर है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण करें। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी एक पेड़ माँ के नाम पर जरूर लगाये साथ ही उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी अवश्य लें। कार्यक्रम में पार्षद अजय चंद्रा, अनुराग बिश्नोई, अरुण खटाना, अमनदीप सोडी, संजीव गंभीर, पवन शर्मा, हिमांशु वशिष्ठ, लालाराम, कार्यक्रम संयोजक संदीप कनौजिया, संयोजक अरुण शर्मा उपस्थित रहे।
