सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। नारायणपुरी गिल कॉलोनी रेजिडेंट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने ‘एक वृक्ष मा के नाम’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे रोपित किए और आमजन को स्वच्छ पर्यावरण बनाये रखने का संदेश दिया। आज नारायण मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ.अजय सिंह, रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुवीर गुप्ता, नारायण मंदिर समिति के घनश्याम दास गर्ग व एसोसिएशन के सचिव राजेश कपूर ने संयुक्त रूप से वृक्ष पूजन कर किया। इस दौरान सभी ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत आंवला, केला एवं अन्य फलदार पौधो का रोपण किया। मेयर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि हरियाली देश की जरूरत है। पर्यावरण के जो खतरे आ रहे हैं वह सिर्फ इसी कारण हैं कि वृक्षों की कटान बहुत अधिक मात्रा में हुआ है। उन्होंने कहा कि हम पाँवधोइ नदी के पुर्नजीवन का भी प्रयास कर रहे हैं, जिसका भी कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अतिरिक्त अन्य विकास योजनाओं को भी धरातल पर लाया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुवीर गुप्ता ने संगठन की कार्यों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि नारायण पुरी गिल कॉलोनी रेजिडेंट संगठन क्षेत्र के विकास में निरंतर कार्यरत है। सचिव राजेश कपूर ने संस्था के कार्यक्रमो पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पार्षद गौरव कपिल, डॉ.अनिल मित्तल, अजय वशिष्ट, विजय वशिष्ठ, नितिन बत्रा, अभिषेक गुप्ता, समीर गुप्ता, अंशुल कपूर, सुरेंद्र मोहन कालरा, सुधीर गर्ग, कुसुम अग्रवाल, विक्रम शर्मा, अमर ठाकुर, विभु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
