मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 70 यूपी वाहिनी एनसीसी मेरठ के तत्वाधान में एक पृथ्वी, एक स्वस्थ्य के लिए योग की थीम पर योग शिविर का आयोजन किया गया। 70 यू0पी0 वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल पंकज मग्गो व प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नीरज कुमार ने इस अवसर पर कैडेटस् को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ तो रखता ही है, मानसिक रूप से भी सुदृढ़ बनाता है। अतः हमे नियमित रूप से योग करना चाहिए। 70 यूपी वाहिनी, मेरठ में गोडविन पब्लिक स्कुल, मेरठ से आई योग गुरू डा. मनीषा चौधरी ने कैडेटस् को विधिवत योग से होने वाले फायदों के विषय में विस्तारपूर्वाक समझाते हुए योग का अभ्यास कराया। कैडेटस् को चक्रासन, ताड़ासन, भुंजगाासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, व्रकासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम आदि योगो का अभ्यास कराया गया। तथा कैडेटस् को दैनिक जीवन मे प्रतिदिन योगाभ्यास करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल पंकज मग्गो तथा प्रशासनिक अधिकारी कर्नल नीरज कुमार सहयोगी एनसीसी अधिकारी कैप्टन (डा0) अवधेश कुमार, ले.(डा.) युसूफ अली, ले0 राकेश कुमार, प्रथम अधिकारी सुबोध कुमार, द्वितीय अधिकारी अभिषेक शर्मा, सिनियर जी0सी0आई पूजा तोमर, सूबेदार मेजर संजय कुमार, सूबेदार विनोद कुमार, नायब सुबेदार अमित शर्मा, नायब सुबेदार पंकज कुमार शर्मा बीएचएम विनोद कुमार, सी एच एम जितेन्द्र कुमार, हवलदार करन सिंह, श्रीकान्त, सुभाष चन्द्र, नायक अमर लाल का सहयोग रहा।
