तेहरान/तेल अवीव एजेंसी। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने मंगलवार देर रात इजराइल के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा- जंग शुरू होती है। हम आतंकी इजराइल को कड़ा जवाब देंगे। उन पर कोई दया नहीं दिखाएंगे। इस ऐलान के बाद ईरान ने इजराइल पर 25 मिसाइलें दागीं। ईरानी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, ईरान की सैन्य शाखा (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) ने कहा कि बुधवार सुबह इजराइल पर फतह मिसाइल किया गया है। यह पहली बार है जब इस जंग में फतह-1 का इस्तेमाल किया गया है। फतह मिसाइल हाइपरसोनिक है, यानी यह आवाज की गति से पांच गुना तेज उड़ती है। आईआरजीसी ने कहा कि फतह मिसाइलों ने इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेद दिया और बार-बार उनके सुरक्षित ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि इससे इजराइल को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी कोई सूचना नहीं है। इस बीच वॉशिंगटन स्थित एक ह्यूमनराइट्स ग्रुप ने दावा किया है कि ईरान में मौत का आंकड़ा अब 585 हो चुका है। जबकि 1,326 लोग घायल हुए हैं। ईरान की सरकार ने अब तक मौतों की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। आखिरी बार ईरान ने सोमवार को हताहतों की जानकारी शेयर की थी। सरकार के मुताबिक इस लड़ाई 224 ईरानी मारे गए हैं, जबकि 1,277 घायल हुए हैं। अंडरग्राउड मेट्रो स्टेशन में रात बिताने को मजबूर हुए इजराइली: इजराइल के रमत गन में ईरानी मिसाइल हमलों से बचने के लोगों ने अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में रात बिताई। इजराइल के रमत गन में ईरानी मिसाइल हमलों से बचने के लोगों ने अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में रात बिताई। इजराइल ने फ्यूल लूटने के शक में 2 लड़के गिरफ्तार किए इजराइली पुलिस ने हर्जीलिया में मिसाइल हमले के बाद फ्यूल लूटने के शक में 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की उम्र 17 साल है। कल ईरान ने हर्जीलिया में मोसाद हेडक्वार्टर को निशना बनाते हुए मिसाइल दागी थीं। ये दोनों लड़कों घटनास्थल के पास फ्यूल कैन के साथ पकड़े गए। अभी ईरान में सबसे ताकतर शख्स हैं खामेनेई अभी इजराइल में मिसाइलों को रोकने वाले एरो इंटरसेप्टर की कमी वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के पास अब एरो इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी हो रही है। ये इंटरसेप्टर ईरान जैसी जगहों से आने वाली लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए अहम माने जाते हैं। रिपोर्ट में एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका को इस समस्या की जानकारी कई महीनों से थी। अब वह इजराइल की रक्षा के लिए जमीन, समंदर और हवा से अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। अभी इजराइल की तीनों खुफिया एजेंसियों के बारे में जानिए अंकलेश विश्वकर्मा अंकलेश विश्वकर्मा अभी ईरान ने पहली बार फतह मिसाइल का इस्तेमाल किया
ईरानी मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, ईरान की सैन्य शाखा प्त्ळब् (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) ने बुधवार सुबह इजराइल पर पहली बार फतह मिसाइल का इस्तेमाल करने का दावा किया है। प्त्ळब् ने कहा कि ईरान का अब इजराइल के आसमान पर कब्जा हो चुका है। तस्नीम मीडिया के मुताबिक प्त्ळब् ने कहा कि फतह मिसाइलों ने इजराइल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेद दिया और बार-बार उनके सुरक्षित ठिकानों को निशाना बनाया। बयान में यह भी कहा गया कि यह हमला इजराइल और उसके सहयोगी देशों को ईरान की ताकत का सीधा संदेश था। ईरान ने दावा किया कि इजराइल इन हमलों से खुद को बचाने में पूरी तरह असमर्थ है।
