सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ व अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारियों का नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। नगर निगम कार्यालय पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए बृजमोहन चनालिया, चेतन चनयाने और राजकुमार बिरला ने कहा कि जिस तरह नगर निगम में अधिकारियों द्वारा महापौर के आदेशों की अवहेलना की जा रही है, उस नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का शोषण किसी से छुपा नहीं है। उनका कहना था कि जो कर्मचारी अधिकारियों के नजदीक है वे आज भी 65 से 70 वर्ष के होने के बावजूद आउटसोर्सिस कर्मचारी के रूप में शहरी आजीविका केन्द्र से 50 हजार रूपये तक वेतन प्राप्त कर रहे हैं। दूसरी तरफ जो सफाई कर्मचारी अपना खून पसीना बहाकर सफाई कर नगर को चमकाने का काम करते हैं। उन्हें बिना नोटिस दिये निगम से निकाल दिया गया है। ऐसी स्थिति मंे सफाई संगठनों और सफाई कर्मचारियों को अपने भविष्य के बारे में नये सिरे से रणनीति बनानी होगी। मनमोहन सूद व वरदान घावरी ने कहा कि उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आर.पी. सिंह ने उत्तर
प्रदेश सरकार को बताया कि यदि आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को 60 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त माना जायेगा तो आउटसोर्सिंग कर्मचारी समान काम समान वेतन के हकदार होंगे और वे स्थायी होने के भी हकदार होंगे। उन्होंने कहा कि यदि अतिशीघ्र नगर निगम प्रशासन ने मांगे पूरी नहीं की, तो अग्रिम आंदोलन के बारे में पुनः रणनीति बनायी जायेगी। धरने पर रोहित प्रधान, सुनील घाघट, प्रीतम सिंह प्रेमी, राजकुमार बिरला, आशीष महरौल, अविनाश बिरला, सोनू सुपरवाइजर, आशीष, आशू बिरला, कमलेश, राजकुमार जालौन, कविता देवी, श्रीमती राधा देवी, कान्ता देवी, श्यामो, कुलदीप हंस, महेन्द्र बेदी, गीता, कमल किशोर चंचल, सरला, रतन, नाथीराम, ईश्वर सिंह, तौसीफ आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।
