मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में उद्यान विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल की संयुक्त औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिको में डॉ० मनोज कुमार सिंह, डॉ० सुनील कुमार, शिवांगी सिंह, डॉ० सत्यप्रकाश, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्विद्यालय, मेरठ द्वारा आम की ृ तकनीकी खेती, मसाला खेती, शाकभाजी फसल, फल एवं सब्जी रोग एवं बागवानी से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी कृषको को प्रदान की। तदोपरान्त प्रदर्शनी स्थल का उद्घाटन मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार उ०प्र० सरकार के द्वारा किया गया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कृषको को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानो की आय वृद्धि हेतु सरकार द्वारा लगातार सकारात्मक प्रयास किये गये है जिसका किसान भाईयो को विभिन्न योजनाओ एवं कृषि प्रणालियो के तहत आशा अनुरूप लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होने कहा कि किसान भाई परम्परागत खेती के साथ साथ औद्यानिक फसलों की खेती को भी अपनाये। उन्होने खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों, बागवानी एवं मसाला फसलों, पुष्प आदि फसलों को कृषको को अपनाने एवं अधिक आय अर्जित करने पर बल दिया। कार्यक्रम स्थल पर सभी जनपदों के द्वारा अपने अपने विभागीय स्टॉल लगाये गये तथा उद्यमियों में रेनट्रोव एवं आरोही एफ०पी०ओ० द्वारा शहद का प्रदर्शन किया गया वहीं खाद्य प्रसंस्करण उत्पादकों, माइकोइरीगेशन की निर्माता फर्मा द्वारा टपक सिंचाई आदि की प्रदर्शनी भी लगवाई गयी। इस अवसर पर दोनो मण्डलों से आये जनप्रतिनिधि डॉ० अजय कुमार, विधायक, छपरौली, बागपत, संजय शर्मा विधायक अनूपशहर, बुलंदशहर, रेखा नागर, अध्यक्ष, जिला पंचायत हापुड, अश्वनी त्यागी, सदस्य विधान परिषद, धर्मेन्द्र भारद्वाज, सदस्य विधान परिषद, हृषिकेश भास्कर यशोद, आयुक्त मेरठ मण्डल, मेरठ, हरपाल सिंह सैनी, पूर्व एमएलसी, भारत भूषण त्यागी, पद्द्मश्री, डॉ.बी.पी.राम, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उ०प्र० कर्नल देशवाल (सेवानिवृत्त), डॉ.आर.के. तोमर (सेवानिवृत्त), निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण उ०प्र०, डॉ० राजीव कुमार वर्मा, संयुक्त निदेशक (शाकभाजी), निदेशालय उद्यान, लखनऊ, पंकज शुक्ला, उप निदेशक उद्यान,नोडल अधिकारी मण्डलीय गोष्ठी, डॉ.विनीत कुमार, उप निदेशक उद्यान, मेरठ मण्डल, मेरठ, पूजा, उप निदेशक उद्यान, सहारनपुर मण्डल सहारनपुर एवं दोनों मण्डलों के समस्त जिला उद्यान अधिकारी तथा मेरठ एवं सहारनपुर मण्डल के विभिन्न जनपदों से आये लगभग 1500 कृषको द्वारा प्रतिभाग किया गया।
