नोएडा। ग्रेट नोएडा स्थित नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नो लॉजी (एनआईईटी ) के बी.टेक इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग के 50 से अधिक वि द्यार्थियों ने वीएलएसआई बूट कैम्प कार्यक्ऱम के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लि या है। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम सी-डैक और भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी ) द्वारा समर्थित है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की उन्नत वीएलएसआई अभिकल्पना आधुनिक इलेक्ट्रानिक उपकरणों और अति आधुनिक अर्धचालक प्रौघोगिकियों में पारंगत होने की प्रतिबद्धता और उत्साह को दर्शाती है यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के उददेश्यों के अनुरूप एक दक्ष कार्यबल निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्व कदम है। कार्यक्रम चिप्स स्टार्टअप योजना के अंतर्गत डिजिटल इंडिया रिस्क -वी ग्रैंड चैलेंज में सहभागिता हेतू भी एक मजबूत आधार प्रदान करता है। यह विघार्थियों को नवाचार आधारित सामाधान प्रस्तुत करने हेतू प्रेरित करता है। एनआईईटी उद्योग-उन्मुख कार्यक्रमों और राष्ट्रीय पहलों के माध्यम से भविष्य के लिए तैया र अभियंताओं को व्यावहा रिक ज्ञान और वास्तविक जीवन के कौशल से सशक्त करने हेतु सतत प्रयासरत है।
