मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। रोटरी क्लब मेरठ शिवम् शाखा रोटरी अंतरराष्ट्रीय डिस्ट्रिक्ट-3100 एवं नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर, संयुक्त रूप से विशाल कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन 22 जून, लॉ फ्लोरा रिजॉर्ट, गढ़ रोड पर किया जा रहा है।
होटल ओलविया में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. प्रतीक जैन बताया कि विशाल कृत्रिम अंग शिविर दो चरणों में पूर्ण होगा। पहले चरण में लाभार्थियों के कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स का माप लिया जाएगा व ऐसे लाभार्थियों का चयन होगा जो सर्जरी से ठीक हो सकते हैं जबकि दूसरा चरण लगभग दो महीने पश्चात जिसमें लाभार्थियों को कृत्रिम अंग एवं कैलीपर्स फिटमेंट किए जाएँगे । नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के विशेषज्ञों की टीम द्वारा डिजाइन किए गए कृत्रिम अंग न केवल आकर्षक हैं, बल्कि कार्यात्मक भी हैं। सभी अंगों को लाभार्थियों के माप के अनुसार (अनुकूलित) किया जाता है। ये कृत्रिम अंग संस्थान की अत्याधिक उन्नत कार्यशालाओं में प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स इंजीनियरों की एक कुशल टीम द्वारा निर्मित किए जाते हैं। कृत्रिम अंग के आसान उपयोग के लिए संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा लाभार्थियों को उनके नए अंगों और उनकी कार्यक्षमता से परिचित होने में भी मदद की जाती है। यह प्रोजेक्ट हाथ एवं पैर दोनों के लिए है। कृत्रिम अंग लगने के पश्चात शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को अपने दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्रता प्राप्त होती है। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक आत्मविश्वास प्राप्त होता है व समाज में उनकी भागीदारी बढ़ने में भी सहायता प्राप्त होती है।शिविर में लाभार्थियों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि कृत्रिम अंग शिविर पूर्ण रूप से निःशुल्क है। प्रेसवार्ता में पीडीजी मनीष शारदा,पीडीजी अशोक गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयरमैन रो प्रतीक जैन, रो अभिनव अग्रवाल,रो अमित अग्रवाल, रो सौरभ अरोड़ा, रो वर्षा जैन ,रो विवेक गर्ग, उपस्थित रहे ।
