मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 53 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य काजी शादाब के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन जोरदार तरीके से मनाया और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य जीवन एवं लंबी उम्र की कामना की स केक काटने के उपरांत मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मलिन बस्तियों में जाकर गरीबों को फल और मिठाइयां बांटी स इस मौके पर सबिया खान,मुख्तियार अली, फिरोज हबीब अंसारी,दानिश वारसी,आलम कुरैशी,सुहैल हाशमी, जुबैर सैफी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
