सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। नैतिक मूल्यों व सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति युवाओं को सजग करने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान व युवा परिवार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पंचवटी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत वाईपीएसएस से जुड़े युवाओं ने ईश्वर स्तुति से की। इसके पश्चात ध्यान सत्र, प्रेरणादायक वक्तव्यों एवं संवादों के माध्यम से युवाओं को जीवन में सकारात्मकता, अनुशासन और सेवा भाव अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में नूरमहल (पंजाब) से निशांत, विकास ने संचालन करते हुए बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान एक आध्यात्मिक व सामाजिक संस्था है, जो आत्मज्ञान द्वारा विश्व शांति के उद्देश्य से कार्यरत है। यह संस्था समाज में नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, अपराध उन्मूलन जैसे अनेक विषयों पर जन-जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करती है। इस अवसर पर प्रभात, शोभित, अनुज, अनिरुद्ध, सुरेश, राजेश गांधी, अरुण, सुजल सेठी,गुलशन, राजू, नंदकिशोर, सतीश सेठी, संजीव, संजय सैनी, डॉ.राजकुमार, मा.चतरपाल आदि मौजूद रहे।
