मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा तथा कई सामाजिक संगठनों की ओर से प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर को पगडी एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया है विगत दिनों मंत्री सोमेंद्र तोमर द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में सभी मुख्य मार्गों ओर हाइवे पर सर्वसमाज के महापुरुषों के नाम पर स्मृति द्वार बनवाकर समाज को गौरवांवित किया है यह बहुत ही अच्छा और सराहनीय कार्य किया है । राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर को सम्मानित करने वाले इस प्रतिनिधि मंडल में नितिन कसाना पूर्व ब्लॉक प्रमुख मेंरठ,मोहन गुर्जर जिलाअध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा,आयुष चपराना, जिला अध्यक्ष,ओबीसी मोर्चा भाजपा,एवम अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा केप्रदेश अध्यक्ष,विजय धामा जी विनोद राणा,तथा राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा (पंजी) जिलाअध्यक्ष, राजीव बंसला,संगठनध्प्रचार मंत्री,नीरज खौन्जापुर जी,प्रदेश सलाहकार,आकाश गुर्जर पुट्ठी, वरुण धामा जिठोला उपस्थित रहे। संयुक्त गुर्जर परिसंघ के संयोजक संजीव प्रधान ने कहा ने कहा सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में सर्वसमाज के महापुरुषों को सम्मान देने की इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए ।
