सहारनपुर हीरा टाइम्स ब्यूरो। आर्य जाट समाज कल्याण समिति ने किसानों के मसीहा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्य तिथि मनाई। गोष्ठी में वक्ताओं ने चौधरी साहब के जीवन और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। जाट भवन में आर्य जाट समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर हवन किया गया। हवन के उपरांत चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने चौधरी साहब के जीवन तथा नीतियों पर प्रकाश डाला गया। पूर्व अध्यक्ष रणवीर सिंह ने समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को दूर करने के लिए चौधरी चरण सिंह द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रधान चंद्रपाल सिंह टिकरौल ने सभी युवाओं से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद अपने समाज तथा देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी विजेंद्र सिंह ने सभी से आह्वान किया कि हमें चौधरी साहब के दिखाएं गये मार्ग का अनुसरण करना है तथा समाज में व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करना है। आर्य जाट समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष चौधरी बख्तावर सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में ईमानदारी तथा सादगी को आत्मसात कर तथा अपने समाज के सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना है, जिससे कि समाज तरक्की के मार्ग पर चल सकंे। विचार गोष्ठी के समापन पर आर्य जाट समाज कल्याण समिति की महिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू एवं मंत्री श्रीमती संगीता चौधरी को नामित करते हुए महिलाओं में भी जन जागृति पैदा करने की अपेक्षा की गई। विचार गोष्ठी में रणवीर सिंह, सतेंद्र सोलंकी, भगत सिंह, .पाल मलिक, गुरदीप सिंह, स्वतंत्र चौधरी, धीर सिंह, कालूराम प्रधान, अनु चौधरी, रुपाली, इंदु, सोनी चौधरी, केहर सिंह, राजवीर सिंह, रुपेंद्र सिंह, इशांत चौधरी, चंद्रपाल सिंह, सुभाष आदि रहे। चौधरी, राजीव कुमार, भूपेश चौधरी, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
