मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। शांति निकेतन विद्यापीठ मंे 71 बटालियन एनसीसी के द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप कमांडेंट कर्नल नीरज चौधरी एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दिव्या सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इस कैंप के आज आठवें दिन कैडेट्स को शारीरिक एवं मानसिक रूप से दुरुस्त करने के लिए शारीरिक व्यायाम एवं अनुशासन में रहने के लिए ड्रिल का अभ्यास कराया गया । शांति निकेतन विद्यापीठ मवाना रोड पर सभी कैडेट्स ने एक पेड़ मां के नाम लगाकर वृक्षारोपण किया। कैंप में कैडेटस की तैयारी हेतु चार वर्ग अल्फा, ब्रैवो ,चार्ली एवं डेल्टा में विभाजित किया गया है। आज ड्रिल कंपटीशन में अल्फा कंपनी विजेता रही, सेक्सन बैटल ड्रिल की प्रतियोगिता में चार्ली कंपनी विजेता रही, टेंट ले आउट कंपटीशन में अल्फा कंपनी विजेता रही। फायर फायर कंपटीशन में अल्फा कंपनी विजेता रही। मैप रीडिंग में ब्रैवो कंपनी विजेता रही।
