मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। नगर पालिका परिषद सरधना कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वी जयंती के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद की समस्त महिला सफाई कर्मचारी की स्वास्थ्य की जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना की टीम के माध्यम से कैंप लगवाकर कराई गई एवं उनके स्वास्थ्य के दृष्टिगत स्वच्छता कार्य करने हेतु समस्त महिला सफाई मित्रों को सुरक्षा किट सबीला बेगम अध्यक्ष नगर पालिका सरधना व दीपिका शुक्ला अधिशासी अधिकारी , द्वारा संयुक्त रूप से वितरित की गई। इस अवसर पर शावेज अंसारी ब्रांड एंबेसडर स्वच्छ भारत ने अहिल्याबाई जीवन परिचय की जानकारी दी। अहिल्या बाई होल्कर ने महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया और महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन पर्यंत प्रयत्न किया। सरधना सीएचसी से डॉ अली, डॉ आकांक्षी, रूबी, मनीष कुमार , सफाई पर्यवेक्षक , कार्यक्रम प्रभारी शिवानी शर्मा ,अजमत सुल्तान, आस्था छाबड़ा , फरहीन , कमल कुमार अजीम सैफी , समस्त सफाई अमित कुमार पार्चा, बृजपाल सिंह, मोहन कुमार , अमित चौटाला, समस्त कर्मचारी गण मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
