मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। आयुक्त सभागार में आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में इंटीग्रेटेड डेवलपमेन्ट प्लान के संबंध में संबंधित विभागो के अधिकारियो के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में आयुक्त महोदय द्वारा विभिन्न विभागो को मेरठ के समग्र विकास हेतु दायित्वो का निर्धारण किया गया। आयुक्त द्वारा सार्वजनिक स्थल के सुदृढीकरणध्सौन्दर्यीकरण के अंतर्गत कमिश्नरी पार्क, कांशीराम पार्क, गांधी पार्क, लोहिया पार्क, सूरजकुंड पार्क एवं अन्य पार्को का सौन्दर्यीकरण, विक्टोरिया पार्क ग्राउंड में फूड स्ट्रीट, नौचंदी मेले का सुधार, मेरठ मंडपम विकास योजना, आबूलेन रोड का सौन्दर्यीकरण, शास्त्रीनगर मार्केट, भगत सिह मार्केट, नई सडक मार्केट, केसरगंज मार्केट का सौन्दर्यीकरण तथा डेडीकेटेड वेन्डिंग जोन, तालाबो का सौन्दर्यीकरण, निर्बाध कनेक्टिविटी हेतु सडक चौडीकरण तथा विकास के अंतर्गत वेस्टर्न रिंग रोड, हापुड अड्डा से गांधी आश्रम सडक चौडीकरण, घंटाघर रोड का चौडीकरण व सौन्दर्यीकरण, नये सेतुओ का निर्माण, विभिन्न चौराहो का सौन्दर्यीकरण, बस शैल्टर निर्माण, पार्किंग व अन्य महत्वपूर्ण सडको का सौन्दर्यीकरण सहित अन्य प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर संबंधित अधिकारी को दायित्व सौंपते हुये त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. वी.के. सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, उपाध्यक्ष एमडीए संजय कुमार मीणा, अपर आयुक्त अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बलराम सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
