
मेरठ हीरा टाइम्स ब्यूरो। आई.आई.ए. भवन मेरठ चैप्टर द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनीत शारदा प्रदेश संयोजक, भाजपा, व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश एवं भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी रहे। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा की भारत में एक चुनाव की व्यवस्था जल्द लागू हो जाएगी। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे। इसमें जहां सरकार का कार्यकाल अधिक होगा, उसका कार्यकाल कम किया जाएगा और जहां सरकार का कार्यकाल खत्म होगा, उसे बढ़ा दिया जाएगा। इन चुनावों के सौ दिन के भीतर निकाय चुनाव और जिला एवं पंचायत चुनाव भी हो जाएंगे। देश में एक चुनाव होने से पैसा और समय दोनों बचेगा, बार बार चुनाब होने से व्यापारी का व्यापार प्रभावित होता है उधमी का उधोग रुकता है सरकारी मशीनरी का चक्का जाम हो जाता है
उन्होंने कहा कि देश की प्रकृति में उत्तर प्रदेश एक ग्रोथ इंजन की तरह आगे बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश योगी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटेल पर अपना झंडा लहरहा है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा ने कहा कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा हिंदू पर्यटकों का नाम पूछकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। ऑपरेशन सिंदूर में पीएम मोदी ने अपना वादा पूरा करके दिखाया। ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के शौर्य का प्रतीक है। विनीत शारदा ने कहा कि दुनिया में भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का कोई तोड़ नहीं है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में अंदर घुसकर आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे उद्योगपति आई आई के अध्यक्ष तनुज गुप्ता कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रहित में यह महत्वपूर्ण कदम उठा रहे हैं। एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश को दोहरा लाभ होगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि यह कोई नई अवधारणा नहीं है। स्वतंत्र भारत में 1951 से 1967 तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होते थे। कुछ विधानसभाओं के समय पूर्व भंग होने से यह व्यवस्था रुक गई। विशेष अतिथि भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि मोदी सरकार आतंकियों और उनके समर्थकों को समाप्त करेगी। उन्होंने धर्म के आधार पर एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। बैठक में तनुज गुप्ता अध्यक्ष आई.आई.ए., राजीव अग्रवाल कोषाध्यक्ष आई.आई.ए., पूर्व अध्यक्ष आई.आई.ए अजय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष आईआईए पंकज गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, विभोर अग्रवाल, निपुण जैन, मनु रस्तोगी, आशीष गोयल तथा अन्य सदस्यक उपस्थित रहें।