
सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल ने नवगठित जिला व नगर इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में व्यापारियों को तिलक लगाकर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने दीप प्रज्जवलित कर किया। समारोह में जिला अध्यक्ष विनय जैन व महानगर अध्यक्ष सन्नी विजय मल्होत्रा के नेतृत्व में जिला व नगर सहारनपुर के सैकड़ों व्यापारियों ने व्यापार मंडल की नीतियों से प्रभावित होकर व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने नवनियुक्त जिला एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिये तथा उन्हें शपथ दिलाकर पद पर मनोनीत होने की बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि किसी भी व्यापारी का किसी भी विभाग द्वारा उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भारती भानू एडवोकेट, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा आदि ने भी अपने विचार रखें। जिला इकाई में विनय जैन को जिला अध्यक्ष, शांतनु शर्मा को जिला महासचिव, कुलदीप शर्मा को जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवीण सैनी को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। नगर इकाई में सन्नी विजय मल्होत्रा को नगर अध्यक्ष, रोहित अग्रवाल को नगर महासचिव एवं विश्वनाथ गोयल नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर सरदार हरप्रीत सिंह बग्गा, देवेन्द्र अरोड़ा, अमित सेठी, वरूण सक्सेना, सुमित शर्मा, नितिन कुमार गुप्ता, कुलदीप गुलाटी, उदित, नवीन खुराना, संजय, सुमित मलिक, अमनदीप सिंह, मंजीत, मुकेश अरोड़ा, मुनीर, सुधीर जैन, सुरेश बब्बर, मनोज भूर्यान, प्रवीण बागला, दीपक गाँधी, सन्नी पचनंदा, राघव गर्ग आदि व्यापारी मौजूद रहे।